माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-125 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में शुक्रवार तड़के टावर-आई के भूतल पर स्थित रिसेप्शन और लाइब्रेरी एरिया में आग लग गई। हालांकि गनीमत ये रही कि हादसे के वक्त परिसर में कोई भी विद्यार्थी नहीं था, इस वजह से जनहानि होने से बच गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों की मदद से करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। रिसेप्शन और लाइब्रेरी हिस्से से आग की लपटें निकल रहीं थीं। अग्निशमन विभाग की प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। वहीं, पूरे मामले को लेकर विभाग और यूनिवर्सिटी प्रशासन विस्तृत जांच कर रहे हैं।