माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-94 में बन रहे जापानी पार्क में सुरक्षा के लिए 60 कैमरे नोएडा प्राधिकरण लगवाएगा। योजना तैयार एजेंसी चयन केहो गई है। लिए अगले महीने टेंडर जारी हो जाएगा। पार्क में सिविल का काम 70 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। अब उद्यान से संबंधित काम शुरू होगा। यह काम अगले महीने से शुरू होगा। इसके साथ ही प्राधिकरण ने यहां पर आने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए भी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। प्राधिकरण के बिजली विभाग की ओर से पार्क में करीब 60 कैमरे लगाने की योजना तैयार की है। कैमरे लगने से यहां आने वाले लोग सुरक्षित महसूस कर सकेंगे। इसके अलावा पार्क में लगाए जाने वाले उपकरण भी चोरी हो से बच सनेकेंगे। प्राधिकरण के जीएम एसपी सिंह ने बताया कि जल्द टेंडर जारी किया जाएगा।