फोटो
ग्रेटर नोएडा। शिक्षकों की जनगणना में ड्यूटी लगाने के विरोध में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को बीएसए से मुलाकात की। उन्होंने जनगणना की ड्यूटी में शिक्षकों की व्यवहारिक समस्याओं पर बात करते हुए ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि प्रधान शिक्षक एवं इंचार्ज शिक्षक को ड्यूटी से मुक्त रखा जाए,जिससे विद्यालय का काम प्रभावित न हो। वरिष्ठता एवं कनिष्ठता का ध्यान रखते हुए प्रगणक एवं सुपरवाइजर बनाए जाएं। जनगणना ड्यूटी शिक्षक के विद्यालय के पास या न्याय पंचायत क्षेत्र या बीएलओ क्षेत्र में ही लगाई जाए। इस मौके पर जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के मंडल के अध्यक्ष उमेश राठी, जिलाध्यक्ष निरंजन सिंह नागर, डॉ रविंद्र नागर, मनोज कुमार मौजूद रहे।