सेक्टर-107 में बना है ग्रेट वैल्यू एकानम परियोजना का सेल्स ऑफिस
नोएडा। सेक्टर-107 स्थित ग्रेट वैल्यू एकानम बिल्डर परियोजना के सेल्स ऑफिस में शनिवार सुबह आग लग गई। सेल्स ऑफिस वैल्यू शरणम सोसाइटी के बगल में खाली पड़ी जगह पर टीन शेड से बनाया गया है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने 15-20 मिनट में आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन कंपनी का लाखों रुपये का सामान जल गया है। मुख्य अग्निश्मन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि मौके पर निर्माण कार्य चल रहा है। बनाए गए सेल्स ऑफिस में ही बिल्डर की तरफ से सामान रखा जा रहा था। इसमें सुबह अचानक आग लगी। बगल में काम कर रहे कर्मचारी मौके पर पहुंचे तब तक आग पूरे कमरे में फैल चुकी थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। सभी तथ्यों पर जांच की जा रही है।