फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: परिवार पर लाठी-डंडों से हमले में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र के गांव पंचायतन इनायतपुर में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़ित परमाल का आरोप है कि 31 दिसंबर 2024 की वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। तभी गांव के ही शेखर, शिब्बू, बल्लू, भोले, सुमित और कुंवरपाल दरवाजे पर आए और गाली-गलौच करते हुए गौरव, कौशल और परमाल को बाहर बुलाने लगे।
विज्ञापन

जब परिवारजन बाहर आए तो आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। शेखर ने लोहे की रॉड से गौरव के सिर पर जानलेवा वार किया। जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। परमाल की आंख पर गंभीर चोट लगी और अन्य परिजन भी घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। इस दौरान शेखर अपनी बाइक वहीं छोड़ गया बाद में शेखर कुंवरपाल के मकान की छत पर चढ़ गया और अवैध हथियार लहराते हुए धमकी दी। घटना की वीडियो और फोटो पीड़ित परिवार के पास मौजूद हैं। वहीं कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ल का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें