फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिजली घर में हंगामा की प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। जेवर देहात के बिजली घर में हंगामा करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सब-स्टेशन में कार्यरत अवर अभियंता राजेंद्र कुमार लोधी ने एक नामजद व दर्जनों ग्रामीणों के खिलाफ शिकायत की थी। अवर अभियंता ने बताया कि 20 जुलाई को गोपालगढ़ निवासी कर्मवीर साथियों के साथ उनके कार्यालय में घुस गया और गाली-गलौज करने लगा। उन्होंने उनपर मारपीट व दस्तावेज फाड़ने के भी आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि हंगामे की सूचना कंट्रोल रूम को देने के बाद पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। ट्रांसफाॅर्मर खराब होने के कारण 15 दिनों से आधे गांव की बिजली सप्लाई ठप होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को बिजली घर का घेराव किया था। थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें