दादरी (संवाद)। रेलवे स्टेशन दादरी पर समर स्पेशल ट्रेन में अनधिकृत रूप से खाद्य सामग्री एवं पेय पदार्थ बेचते हुए तीन वेंडर को आरपीएफ ने पकड़ा है। तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि जांच के दौरान औरैया के संजय नगर निवासी नारायण वर्मा, मध्य प्रदेश के भिंड के रामनगर निवासी धर्मेंद्र शाक्य तथा फिरोजाबाद के बड़ा गांव निवासी प्रियांशु वर्मा अवैध रूप से खाद्य सामग्री एवं पेय पदार्थ ट्रेन में बेच रहे थे। पुलिस ने तीनों को ट्रेन से उतार लिया और आरपीएफ कोतवाली ले गए।