यमुना सिटी।
सेक्टर-26ए और सेक्टर-20 स्थित बस स्टैंड की हालत बेहद खराब हो गई है। दोनों बस स्टैंड जर्जर हो गए हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके अलावा यहां यात्रियों को बैठने के लिए बेंचें भी उपलब्ध नहीं हैं। बारिश और धूप से बचने के लिए भी कोई इंतजाम नहीं है। सेक्टर-26 ए स्थित निजी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले बीसीए प्रथम वर्ष के छात्र अनिल कुमार ने बताया कि पास में शिक्षण संस्थान होने से इस स्टैंड के पर रोजाना काफी संख्या में छात्रा-छात्राएं मौजूद रहते हैं। आरोप लगाया कि इसके बावजूद लापरवाही बरती जा रही है। एक अन्य छात्र दीपक ने बताया कि बस स्टैंड की छत जर्जर होने से धूप सीधे लगती है, जिससे यात्रियों और विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ती है। ब्यूरो