नोएडा। कार की टक्कर से घायल हुए ऑटो चालक ने कोर्ट के आदेश पर करीब डेढ़ साल बाद प्राथमिकी दर्ज कराई है। कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस मामले की जांच कर रही है। कासगंज के ढोलना निवासी प्रमोद यादव नोएडा के बरौला में रहते हैं। उन्होंने कोर्ट में अर्जी दी है कि वह सात अगस्त 2024 की सुबह सेक्टर-62 गोल चक्कर से सवारी लेकर बरौला गांव की जा रहे थे। सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में कार ने टक्कर मार दी। वह और तीन सवारी घायल हो गए थे। उनका ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया था। लोगों ने प्रमोद और सवारियों को नजदीक के अस्पताल के भर्ती कराया था। प्रमोद ने उपचार के बाद पुलिस से शिकायत की थी लेकिन तभी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। एसीपी उमेश कुमार ने बताया कि इस मामले में कोर्ट के आदेश पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो