फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हिंडन में दो युवकों के डूबने के मामले में नाविक परिवार पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप-500 रुपये का लालच देकर नदी में उतारा था
विज्ञापन


एक का मिल चुका है शव, दूसरे की तलाश अब भी जारी



माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। पुराना हैबतपुर स्थित हिंडन नदी में नाव संचालक परिवार की लापरवाही से दो युवकों के डूबने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की है। 5 सितंबर को हुए इस हादसे में एक युवक की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि दूसरे की तलाश अब भी जारी है। घटना के छह दिन बाद शुक्रवार को पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की है। कोतवाली प्रभारी रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि जांच चल रही है।
पुलिस के अनुसार, खजूर रोड पुराना हैबतपुर निवासी वंदना ने तहरीर देकर बताया कि उसका 19 वर्षीय भाई शिवा महुर हिंडन नदी के किनारे हुए एक हादसे में लापता हो गया। पुराना हैबतपुर में अमित नाम का व्यक्ति नाव के जरिये लोगों को हैबतपुर से बहरौलपुर पार कराने का काम करता है। इस काम में उसकी पत्नी लज्जो, बेटा और अन्य परिजन भी हाथ बंटाते हैं। घटना वाले दिन नाव को बांधे रखने वाली रस्सी बीच नदी में टूट गई थी। इसके बाद अमित की पत्नी लज्जो ने शिवा को महज 500 रुपये देने का लालच देकर नदी पार जाकर रस्सी बांधने के लिए बुलाया। उस समय वहां मौजूद मोहल्ले के अन्य लड़कों सौरव चौधरी, आकाश, अंशु, सूरज, अंकित, प्रिंस, अनुज, अनमोल और मंगल भी थे। शिवा ने अपनी कमर में रस्सी बांधी और तेज बहाव वाली नदी में उतर गया। साथ गए अमित के बेटे के हाथ में भी रस्सी थी, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण रस्सी उसके हाथ से छूट गई और शिवा नदी की धार में बहने लगा। उसे बचाने के लिए सौरव चौधरी भी पानी में कूद गया, लेकिन दुर्भाग्यवश दोनों डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौरव चौधरी का शव 7 सितंबर की सुबह बरामद कर लिया गया था, जबकि शिवा का कुछ पता नहीं लग सका है। वंदना का आरोप है कि बिना किसी सुरक्षा इंतजाम और आवश्यक सावधानी के शिवा को तेज बहाव वाली नदी में उतारा गया। मामले की निष्पक्ष जांच हो। साथ ही शिवा की तलाश के लिए तत्काल सर्च और रेस्क्यू अभियान चलाया जाए तथा जरूरत पड़ने पर एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की मदद ली जाए। साथ ही यह भी जांच की मांग की गई है कि आरोपी परिवार किस अनुमति और व्यवस्था के तहत नदी में नाव चलाकर लोगों को पार कराने का काम कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें