दादरी(संवाद)। जारचा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का आरोप है कि 16 अप्रैल को वह घर में अकेली थी, इसी दौरान आरोपी उसे बहला-फुसलाकर ले गया। काफी खोजबीन के बावजूद जब जानकारी नहीं मिली तो किशोरी के पिता ने कोतवाली में नामजद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी कराई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।