दादरी(संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड पर बिसरख मोड़ के पास ई-रिक्शा और कार की टक्कर हो गई। विरोध करने पर ई-रिक्शा चालक और उसके साथियों ने कार चालक को पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जारचा कोतवाली क्षेत्र के छौलस गांव निवासी संजय शर्मा ने बताया कि 17 अप्रैल को टक्कर के बाद उन्होंने कार को रोककर नुकसान का जायजा लेना चाहा। इसी दौरान ई-रिक्शा चालक और उसके दो साथी मारपीट करने लगे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चालक और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।