फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बच्चे को पालतू कुत्ते के काटने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे को पालतू कुत्ते के काटने के मामले में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ओमीक्रॉन-3 स्थित लोटस वेलफेयर सोसाइटी में पालतू कुत्ते द्वारा बच्चे को काटने के मामले पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की है। सोसाइटी निवासी वरुण सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की शाम उनका पुत्र ध्रुववीर अपने घर के सामने गली में खेल रहा था।
विज्ञापन

आरोप है कि सामने ब्लॉक-6 के मकान में रहने वाले सच्चिदानंद नौटियाल, उनकी पत्नी रश्मि नौटियाल और बेटी मीनाक्षी ने जानबूझकर अपने पालतू कुत्तों को रस्सी से खोलकर बच्चे के पीछे छोड़ दिया। कुत्तों ने ध्रुववीर पर हमला कर दिया और उसके दोनों पैरों में काटकर घायल कर दिया। बच्चे के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े और उसे कुत्तों से बचाया। घटना के बाद जब पीड़ित पक्ष और कुछ लोगों ने आरोपियों को समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और अपने घर का गेट बंद कर लिया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें