फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्लॉट में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में महिला समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लॉट में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में महिला समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस कर रही मामले की जांच
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-116 के एक प्लॉट की खरीद-फरोख्त के सौदे में फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है। एनटीपीसी के कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि विक्रेता और उसके परिवार ने पहले 2.37 करोड़ रुपये में प्लॉट बेचने का समझौता किया, फिर एक करोड़ से अधिक की रकम लेने के बाद रजिस्ट्री से मुकर गए।
कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने महिला समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सेक्टर-72 निवासी हीरामन सिंह ने पुलिस से शिकायत की है कि वर्ष 2023 में उन्होंने सेक्टर-116 में 200 वर्गमीटर का प्लॉट खरीदने के लिए अर्पित अग्रवाल से संपर्क किया था। प्लॉट पर एक मंजिल का निर्माण भी हुआ था। अर्पित की मां रेनू अग्रवाल नोएडा प्राधिकरण के प्लानिंग विभाग में कार्यरत थीं। दोनों पक्षों के बीच 4 मार्च 2023 को कुल 2 करोड़ 37 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। रेनू अग्रवाल की मौजूदगी और देखरेख में उनके घर पर ही रकम के लेन-देन की प्रक्रिया पूरी की गई। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने तय सौदे के तहत शुरुआत में एक करोड़ 21 लाख रुपये विक्रेता पक्ष को दे दिए। इनमें 34 लाख रुपये चेक के माध्यम से, जबकि 87 लाख रुपए नकद अलग-अलग तिथियों में दिए गए। शेष राशि ट्रांसफर मेमोरेंडम जारी होने के बाद रजिस्ट्री के समय देने पर सहमति बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 मई 2023 को विक्रेता ने भूखंड के हस्तांतरण के लिए नोएडा प्राधिकरण में आवेदन किया। जांच के दौरान पता चला कि संबंधित भूखंड पर पहले से ही बैंक का ऋण चल रहा था और बैंक की एनओसी के बिना टीएम जारी नहीं हो सकता था। अर्पित अग्रवाल, संजय अग्रवाल और अन्य लोगों ने तय रकम से अलग 30 लाख रुपये अतिरिक्त देने की मांग शुरू कर दी। जब शिकायतकर्ता ने अतिरिक्त रकम देने से इन्कार किया तो उनके साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि अर्पित अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, संजय अग्रवाल और रेनू अग्रवाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें