फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युवक से मारपीट मामले में चार पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। कलौंदा गांव में सौरभ कुमार परिवार के साथ रहते हैं। 11 फरवरी की दोपहर राजस्व विभाग की टीम गांव में जमीन की पैमाइश करने के लिए आई थी। विभाग की टीम के जाने के बाद मोहल्ले की ही देवेंद्र, आशीष, अक्षय और धर्मेंद्र ने सौरभ कुमार के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्रभारी निदेशक कैलाश नाथ ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर चारों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें