फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: औद्योगिक इकाइयों में आग से बचाव पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-6 एनईए भवन में शुक्रवार को एनईए पदाधिकारियों की अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें औद्योगिक इकाइयों में आग से बचाव पर चर्चा की गई। एनईए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अग्निशमन विभाग कमेटी के चेयरमैन राकेश कोहली ने बताया कि उद्यमियों को अग्नि शमन से संबंधित समस्याओं के समाधान को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें उपाध्यक्ष प्रभात मेहता ने उद्योगों में अग्नि से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए समय-समय औद्योगिक इकाइयों में शिविर लगाने की मांग की। इस अवसर पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि उद्योगों में उपकरणों की समय-समय पर जांच की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें