धारा 144 के उल्लंघन में एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष समेत 50 पर केस
जारचा। कलौंदा गांव में तीन दिन पहले बिना अनुमति स्वागत समारोह आयोजित करने पर पुलिस ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) जिलाध्यक्ष आजाद मलिक समेत 50 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर शुक्रवार को स्वागत समारोह और पार्टी की सदस्यता कार्यक्रम का वीडियो वायरल हो रहा था। पुलिस ने मामले में संज्ञान जांच की। कोतवाली जारचा प्रभारी श्याम सुंदर सिंह ने बताया कि एक जनवरी को कलौंदा में आजाद मलिक का ग्रामीणों ने स्वागत किया था। इस दौरान 40 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली थी। आयोजन को लेकर पुलिस से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। धारा 144 व कोविड महामारी एक्ट का उल्लंघन करने पर यह कार्रवाई की गई है।