फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी के आदेश के बाद छात्रा से गैंगरेप मामले में मुकदमा दर्ज-

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी के आदेश पर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म में सात पर केस
विज्ञापन

जेवर। एसएसपी के आदेश पर जेवर कोतवाली पुलिस ने दसवीं की नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सात लोगों पर मामला दर्ज किया है। छात्रा का दो युवकों ने तमंचे के बल पर अपहरण किया था। पीड़िता ने 26 मई को मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। जिसके बाद एसएसपी ने कार्रवाई का आदेश दिया। जेवर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 साल की छात्रा छह मई को सुबह आठ बजे पैदल जहांगीरपुर स्थित कोचिंग जा रही थी। खुर्जा जेवर मार्ग के पास पहुंचने से पहले ही गांव के कुलदीप व विनीत गौतम एक स्कूटी से छात्रा के पास पहुंचे। दोनों ने किशोरी को स्कूटी पर बिठा लिया और जहांगीरपुर से झाजर होते हुए सिकंद्रबाद के पास गांव छायसा में कुलदीप के रिश्तेदार के घर ले गए। यहां पहले से बॉबी नाम का लड़का मौजूद था। तीनों आरोपियों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। गांव के जुगनू ने किशोरी के पिता को इसकी सूचना दी। आरोपी जेवर झाजर मार्ग से किशोरी को वापस गांव लेकर आ रहे थे। पेट्रोल पंप के पास आरोपियों का परिजनों आमना सामना हो गया। ककोड़ पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद किशोरी को भाई के साथ घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

चार आरोपियों ने की थी मदद
ककोड़ में आमना सामना होने पर किशोरी के भाई ने आरोपी से मोबाइल छीन लिया। जिसमें घटना की सारी प्लानिंग दर्ज थी। आरोप है कि कुल्लू ने तीनों को छात्रा के कोचिंग जाने की जानकारी दी थी। पड़ोसी गांव के सोनू व पवन ने आरोपियों को स्कूटी उपलब्ध कराई थी। पुलिस ने सात लोगों कुलदीप, विजय गौतम, बॉबी, जुगनू, कुल्लू, सोनू, पवन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें