नोएडा। फिल्म सिटी पार्किंग में नई हुंडई क्रेटा में लाल और सफेद रंग से पेंट करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना बीते 6 मार्च की है। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस मामले की जांच कर रही है। डेयरी कारोबारी निर्दोष भाटी ने शिकायत में बताया कि 6 मार्च की शाम फिल्म सिटी पार्किंग में कार पार्क की थी।जब रविवार दोपहर करीब 12 बजे वापस लौटे, तो उन्होंने देखा कि कार का पूरा बाहरी हिस्सा लाल और सफेद रंग से रंगा हुआ था। सीसीटीवी फुटेज की जांच से पता चला कि तीन अज्ञात लोगों ने कार को पेंट किया था। इनमें से दो लोग हेलमेट पहने थे। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।