ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित व्हाइट हाउस अपार्टमेंट में एक युवक के साथ मारपीट के मामले में शनिवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। पीड़ित अभय प्रताप सिंह ने का कहना है कि नौ अप्रैल की रात सोसाइटी निवासी अमन भाटी उसके फ्लैट पर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। अभय ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। वहीं, कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि जांच शुरू है। ब्यूरो