दादरी (संवाद)। हाल ही में हुए चुनावों के दौरान मिली भाजपा की जीत पर गौरक्षा हिंदू दल के कार्यकर्ताओं ने जीटी रोड स्थित पटवारी के बाग पर खुशी मनाई। मिठाई वितरण कर आतिशबाजी के साथ उत्सव मनाया। गौरक्षा हिंदू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर ने कहा कि बंगाल में हिंदुओं की लगातार अनदेखी की गई। धर्मांतरण को बढ़ावा दिया गया। हिंदू बहन-भाइयों को लव जिहाद जैसे मामलों में फंसाया गया। भाजपा सरकार आने से इस पर रोक लगेगी।