नोएडा। हाजीपुर अंडरपास के पास बीती 24 जनवरी को अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए बाइक सावर मामले में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। हादसे में पिता-पुत्र घायल हुए थे। सेक्टर-39 थाने में शिकायत देते हुए सलारपुर के रहने वाले विकास कुमार ने बताया कि उनके साले जितेंद्र सिंह अपने तीन साल के बेटे बिट्टू के साथ जा रहे थे। हालत गंभीर होने पर घायलों को दिल्ली रेफर कर दिया गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।