नोएडा। सेक्टर सात इलाके से गुमशुदा किशोर को लेकर परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। सेक्टर सात निवासी दिनेश वर्मा ने बताया कि उनका 14 साल का बेटा आलोक मानसिक रूप से कमजाेर है। वह 27 जनवरी को दोपहर करीब दो बजे से अब तक घर नहीं लौटा है। थाना प्रभारी अमित कुमार मान ने बताया कि मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। ब्यूरो