फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मारपीट मामले में चार महीने बाद प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-63 थानाक्षेत्र में तीन बदमाशों ने दंपती समेत तीन लोगों से मारपीट की। लगभग चार महीने बाद प्राप्त हुई शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। दिल्ली के लक्ष्मी नगर के रहने वाले मोहम्मद शाहिद सिद्दिकी ने बताया कि सेक्टर-63 स्थित 25 फुटा रोड पर एक परिचित रहते हैं। बीते साल 26 सितंबर को शाहिद परिचित फिरोज से मिलने पहुंचे थे। आरोप है कि जैसे ही फिरोज से बात करने के बाद शाहिद और उनका परिवार कार में बैठने लगा तो फिरोज ने मारपीट कर दी। फिरोज के साथ उसकी बेटी शबाना, सहरोज खान, आफरीन, खुशबू और अज्ञात किरायेदार ने जमकर पीटा। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें