ग्रेटर नोएडा। मंगलवार को मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष अमरीश चौहान और जिलाध्यक्ष पुलकित सिंघल ने बताया कि इस दौरान पुलिस ने कुछ किसान नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया। प्रदर्शन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मजदूर सभा रोहताश शर्मा, राम अवतार सोलंकी, मो. रियाज, श्याम फौजी, संजय नायक आदि मौजूद रहे। ब्यूरो