दादरी (संवाद)। पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पुल के पास तीन महीने पहले हुई टैंकर और ट्रक की टक्कर के मामले में घायल टैंकर चालक के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि मैनपुरी के अकबरपुर झाला गांव निवासी सुभाष चंद्र के बेटे आशीष सात फरवरी को टैंकर लेकर दिल्ली जा रहे थे। पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पुल के पास ट्रक की उनसे टक्कर हो गई। घायल को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया। उपचार कराने के बाद घायल के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में लगी है।