यमुना सिटी के सेक्टर-28 में एक बिल्डर साइट के बेसमेंट बनाने के लिए बहुत बड़ा गड्ढा खोद दिया है। गड्ढे में भूगर्भ जल और बारिश का पानी भरा हुआ है, जिसकी वजह से जल प्रदूषित होकर कीचड़ जैसा हो गया है। अभी कुछ दिनों पहले सेक्टर-150 नोएडा में एक इंजीनियर की इसी तरह के गड्ढे में गिरकर मौत हो गई थी। रबूपुरा कोतवाली पुलिस ने इस मामले में सज्ञान लेकर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि सेक्टर-28-डी में बिल्डर स्टार सिटी का प्रोजेक्ट चल रहा है। प्रोजेक्ट के सार्वजनिक सड़क के किनारे एक बहुत लंबा और चौड़ा गड्ढा खोदा है। गड्ढे में बेसमेंट से निकला पानी कई महीनों से पानी भरा है।
इसके अलावा बारिश का पानी भी भरा हुआ है। काफी दिनों से पानी भरा होने के कारण जल बहुत ज्यादा प्रदूषित होकर कीचड़ जैसा हो गया है। गड्ढे के चारों तरफ न तो कोई दीवार बनाई है न ही तारबंदी की गई है। इसके अलावा दुर्घटना से बचने के लिए कोई संकेतक आदि नहीं लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
पुलिस की ओर से पहले भी किया गया था सचेत
कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि इस मामले में स्टार सिटी बिल्डर के जीएम पुष्कर वी, प्रोजेक्ट हेड प्रीतम सिंह दोनों को पहले भी कई बार सचेत किया है। इसके बाद भी इसपर कोई ध्यान नहीं दिया गया। अब दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।