नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने एक महिला से छेड़छाड़ और मारपीट से जुड़े मामले में दर्ज प्राथमिकी को रद कर दिया। इस दौरान कोर्ट ने आरोपी पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। न्यायमूर्ति रविंद्र डुडेजा की पीठ ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो चुका है, इसलिए प्राथमिकी को जारी रखने का कोई औचित्य नहीं है। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि आरोपी को दिल्ली हाई कोर्ट एडवोकेट वेलफेयर फंड में 5,000 रुपये की राशि एक महीने के भीतर जमा करने की शर्त पर प्राथमिकी रद की जाती है। संवाद