फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फ्लैट में युवती से छेड़छाड़ मामले में युवक पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
- वैवाहिक साइट से दोनों संपर्क में आए थे, विरोध करने पर युवती से अभद्रता भी की थी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। युवक द्वारा फ्लैट में युवती से अश्लील हरकत करने के मामले में कोतवाली एक्सप्रेसवे पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मामला करीब एक साल पुराना है। दोनों एक वैवाहिक साइट से संपर्क में आए थे। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब एक साल पहले उसका संपर्क लखनऊ निवासी युवक आशीष से हुआ था। दोनों के बीच बातचीत होने लगी और दोनों ने मिलने की बात की। आरोप है कि 17 अप्रैल 2025 को युवक ने उन्हें एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र स्थित एक सोसाइटी के फ्लैट में बुलाकर उससे छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ अभद्रता भी की। परेशान युवती ने करीब एक साल बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी है। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें