हथीन। गांव मण्डकौला से 28 वर्षीया विवाहिता रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई। पति की शिकायत पर हथीन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी संजय ने बताया कि मण्डकौला निवासी वेदपाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी पत्नी मंजू दो अप्रैल को रात्रि के आठ बजे अचानक लापता हो गई। उसके पास कोई मोबाइल भी नही है। लापता विवाहिता की खोज परिजनों ने रिश्तेदारियों में की। उसका कुछ पता नही चल पाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश तेज कर दी है।