दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के नंगला किरयानी माजरा में जेसीबी से चारदीवारी तोड़ प्लॉट कब्जाने और विरोध पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने डेढ़ महीने बाद चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि जारचा कोतवाली क्षेत्र के बिसाहड़ा गांव में आकाश कुमार परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने दादरी के नंगला किरयानी माजरा में रामाज्ञा स्कूल के समीप एक प्लॉट खरीदा था। 12 जनवरी की शाम ब्रह्मपुरी मोहल्ला निवासी महेश चंद शर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा, रमेश चंद्र शर्मा और मोहित शर्मा ने चारदीवारी को तोड़ दिया और प्लॉट पर कब्जा कर लिया।