ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दादरी स्थित लक्ष्मी कॉन्वेंट स्कूल में शुक्रवार को विज्ञान, चित्रकला व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। इसमें कक्षा नर्सरी से आठ तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान व सामान्य ज्ञान का विस्तार करना हैं। स्कूल प्रधानाचार्य कुलदीप भाटी ने बताया कि विभिन्न कक्षाओं से प्रतियोगिता के चित्रकला में रियांशी, सोमया, शिवम, रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान में तानिया, अंशिका, सूरज, सिमरन ने प्रथम स्थान हासिल किया। सामान्य ज्ञान में रिधी, रीतिक, तनिष्का, आराध्या ने प्रथम स्थान पर कब्जा किया। सभी विजेताओं को पुरस्कार व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।