फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 14 बैंक खाता धारकों पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। साइबर जालसाजी से अर्जित रकम के लेनदेन में इस्तेमाल होने वाले बैंक खातों के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन साइबर वज्र के तहत जिले के विभिन्न थानों में 14 खाताधारकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस का आरोप है कि इन खातों का इस्तेमाल साइबर अपराधी ठगी की रकम को एक खाते से दूसरे खाते में पहुंचाने के लिए किया जा रहा था। मामलों में जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, साइबर मुख्यालय से प्राप्त इनपुट और नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर दर्ज शिकायतों के विश्लेषण के बाद कई संदिग्ध बैंक खातों की पहचान की गई। संबंधित खाताधारकों के खिलाफ अलग-अलग थानों में एफआईआर दर्ज कराई गई। कार्रवाई के तहत एक्सप्रेसवे, सेक्टर-24, सेक्टर-39, सेक्टर-49, फेस-1, सेक्टर-113 और सेक्टर-126 थाना क्षेत्रों में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें