फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन की धमकी देने पर 12 सफाईकर्मियों के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
प्राधिकरण कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते सफाईकर्मी।
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन की धमकी देने पर 12 सफाईकर्मियों के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन

नोएडा। धर्म परिवर्तन की धमकी देने पर 12 सफाईकर्मियों के खिलाफ नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-20 कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। इन पर कोरोना काल में बैठक बुलाकर भीड़ जुटाने का भी आरोप है। ये सफाईकर्मी मांगों को लेकर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय में धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती, तब तक वह हड़ताल पर डटे रहेंगे।
विज्ञापन

सेक्टर-20 कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि बबलू पार्चा, जयप्रकाश पार्चा और सतवीर मकवाना सहित 12 कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इन पर धर्म परिवर्तन की धमकी देने और कोविड-19 अधिनियम के उल्लंघन का आरोप है। जल्द ही मामले में इनकी गिरफ्तारी होगी। नोएडा प्राधिकरण के अधीन ठेके पर काम कर रहे सफाईकर्मी संविदा पर नियुक्त किए जाने की मांग कर रहे हैं। ऐेसे करीब 4500 कर्मचारी हैं। इसके अलावा वह मोबाइल एप से हाजिरी भरने के पक्ष में भी नहीं हैं, जबकि प्राधिकरण इसी माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने पर अड़ा है। मंगलवार को प्राधिकरण कार्यालय के बाहर एक बैठक में कर्मचारियों ने सामाजिक दूरी के नियम का उल्लंघन करते हुए मांगें नहीं माने जाने पर धर्म परिवर्तन की धमकी दी थी। इसके बाद प्राधिकरण ने इनके विरुद्ध कार्रवाई का निर्णय लिया। प्राधिकरण ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि सफाई कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। उनका कहना है कि सभी कर्मियों को 24 घंटे के भीतर एप से हाजिरी देनी होगी। इसके अलावा उन्होंने 5 ठेकेदारों को नोटिस देने और करीब 14 कर्मचारियों को हटाने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था में बाधा बनने वाले कर्मचारियों को प्राधिकरण सेवा से हटाएगा। उन्होंने दूसरी एजेंसी से काम कराने के विकल्प पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें