फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला कोच में यात्रा करने वालों से जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर लोकल पैसेंजर ट्रेन के महिला कोच में यात्रा करते हुए तीन यात्रियों को पकड़ा गया है। जनविश्वास एक्ट के तहत कार्रवाई कर ढाई-ढाई हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर लोकल पैसेंजर ट्रेन संख्या 64105 दिल्ली की तरफ जा रही थी। जब लोकल पैसेंजर ट्रेन दादरी रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो आरपीएफ ने ट्रेन के महिला कोच में जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान अलीगढ़ के क्वार्सी निवासी नवीन कुमार, हाथरस निवासी सरजीत व विश्वजीत को अनाधिकृत रूप से यात्रा करते पकड़ा गया। इनपर जन विश्वास एक्ट के तहत कार्रवाई कर ढाई-ढाई हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें