ग्रेटर नोएडा(संवाद)। गौतमबुद्धनगर में दलित उत्पीड़न के मामलों में पीड़ितों को 1.30 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी गई है। इस राशि से 78 लोग लाभान्वित हुए है। सभी के बैंक खातों में शासन ने पैसा भेज दिया है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि गौतमबुद्धनगर में 31 मार्च तक दलित उत्पीड़न के 53 आपराधिक मामले सामने आए थे। पुलिस की रिपोर्ट के बाद इन मामलों में 78 लोग पीड़ित पाए गए। शासन की योजना के तहत जिला समाज कल्याण विभाग ने उनको आर्थिक मदद के रूप में एक करोड़ 30 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया है। पीडितों के बैंक खातों में पैसा भेज दिया गया है। इनको मिलने वाली अंतिम किस्त का भुगतान मामलों में न्यायालय से आरोप सिद्ध होने किया जाएगा।