फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फिल्म सिटी निर्माण की योजना ठंडे बस्ते में

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

अप्रैल में होना था शिलान्यास, अब तक रुका पड़ा है काम
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। यमुना सिटी के सेक्टर-21 में प्रस्तावित फिल्म सिटी का निर्माण फिल्म माॅम-2 की शूटिंग के बाद से सुस्त पड़ा है। इसके साथ ही यमुना एक्सप्रेस-वे से फिल्म सिटी उतरने के लिए बनने वाले रैंप का निर्माण भी बीते दो महीने से बंद पड़ा है।
इंटरनेशनल फिल्म सिटी की परियोजना 1,000 एकड़ में विकसित होने वाली उत्तर भारत की सबसे बड़ी फिल्म सिटी की थी।इसे फिल्म निर्माता बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स और भूटानी ग्रुप की ओर से पब्लिक-प्राईवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर विकसित किया जाना है। पहले चरण में 230 एकड़ जमीन पर 1,510 करोड़ की लागत से आधुनिक स्टूडियो, शूटिंग फ्लोर और एक फिल्म इंस्टीट्यूट का निर्माण होना है।
विज्ञापन

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के 28 मार्च को हुए लोकापर्ण के बाद यह माना जा रहा था कि जल्द ही फिल्म सिटी का भी शिलान्यास कर काम शुरू हो जाएगा। 24 अप्रैल को यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की स्थापना वाले दिन इसकी नींव प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करने की योजना थी। श्रमिक आंदोलन की वजह से आयोजन टलने के बाद अभी नींव नहीं रखी जा सकी है।
विज्ञापन

-
मार्च में हुई थी फिल्म मॉम-2 की शूटिंग
मार्च 2026 में फिल्म मॉम-2 की शूटिंग हुई थी। इस दौरान निर्माता बोनी कपूर ने अप्रैल में फिल्म सिटी का शिलान्यास और काम कार्य शुरू होने की बात कही थी। वहीं, स्थापना दिवस पर शिलान्यास होने का दावा किया जा रहा था लेकिन यह परियाेजना अभी परवान नहीं चढ़ी है।
-
संदीप वर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें