ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर एक स्थित रिहायशी प्रोजेक्ट एक्सप्रेस एस्ट्रा की खुदे हुए बेसमेंट के पास सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इसकी सूचना मिलते ही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने अफसरों को फटकार लगाई तो आनन फानन अफसर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
प्राधिकरण ने एक पोकलैन, तीन जेसीबी मशीन व पांच डंफर लगाकर मिट्टी फिलिंग शुरू करा दी है। आसपास के ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है। प्रथम दृष्टया बेसमेंट खुदे होने के कारण बारिश के चलते मिट्टी धंस रही है।
प्रभारी जीएम प्रोजेक्ट सलिल यादव ने बताया कि शाम होने से पहले फिलिंग का काम पूरा हो जाएगा। बिल्डर को नोटिस के निर्देश दे दिए गए हैं। मिट्टी फिलिंग और रोड रिपेयर कराने में खर्च होने वाली रकम के हिसाब से बिल्डर पर पेनल्टी लगाकर वसूल की जाएगी।