नोएडा। शहर के फेस एक इलाके में रास्ते से गुजर रहे तीन युवकों संग गाली गलौज के बाद मारपीट और फिर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना 14 सितंबर की है। जब उत्तम कुमार अपने भाई शिवा कुमार और संजीव कुमार के साथ रात करीब 9:30 बजे हरौला मार्केट से घर की ओर जा रहे थे। तभी किसी बात को लेकर राह पर बैठे राकेश, गौरव, हर्ष और अमित ने मारपीट की। फेस वन थाने की पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो