फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पानी फैलाने पर पड़ोसी ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। फेस वन थाना क्षेत्र में पानी फैलाने को लेकर पड़ोसी ने एक युवक के साथ मारपीट की। पीड़ित विकास कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-5 हरौला स्थित एक मकान में किराये पर परिवार संग रहता है। बृहस्पतिवार की रात करीब 11:30 बजे पानी फैलाने को लेकर पड़ोसी विपिन से कहासुनी हो गई। इसके बाद विपिन ने अपने अन्य साथियों संग मिलकर मारपीट की जिसमें वह घायल हो गए। उन्हें दिल्ली स्थिति सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को तीन नामजद पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें