फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडरेज: ओवरटेक करने पर विवाद, दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर रविवार दोपहर डंपर कैब चालक में विवाद हो गया। सेक्टर-56 से शुरु हुआ विवाद खेड़कीदौला तक पहुंच गया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लूटपाट करने का भी आरोप लगाया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अपराध शाखा को बुला कर मामले की जांच शुरू करवा दी है। फिलहाल मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रविवार दोपहर को एक डंपर सेक्टर-56 की तरफ से आ रहा था। इसी दौरान दिल्ली की तरफ से आ रही कैब चालक ने उसे ओवरटेक करने का प्रयास किया, लेकिन डंपर चालक ने उसे साइड नहीं दी। इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। डंपर चालक ने आरोप लगाया कि कैब चालकों ने उसके पास मौजूद करीब 40 हजार रुपये छीन लिए। कैब चालक खेड़कीदौला की तरफ चले जिस पर वह भी उनका पीछा करते हुए खेड़कीदौला की ओर आ गए। डंपर चालक ने अपने मालिक को फोन कर इसकी सूचना दी। आरोप है कि उन्होंने कैब चालक को खेड़कीदौला के पास काबू कर लिया।
इस दौरान एक बार फिर उनमें मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक अन्य कैब चालक भी यहां आया जिन्हें डंपर चालक व उसके मालिक ने कैब चालक का साथी समझा और उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोप है कि डंपर चालक व उसके मालिक ने कैब चालक से करीब 50 हजार रुपये छीन लिए। सूचना मिलते ही खेड़कीदौला थाना पुलिस सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले में पुलिस ने जब पूछताछ शुरू की तो उन्हें दोनों पक्षों की बातों पर संदेह हुआ जिस पर पुलिस ने अपराध शाखा को भी मौके पर बुला लिया। इस मामले में देर रात तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें