फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिनर पर हुआ झगड़ा: रेस्टोरेंट में पति ने पत्नी के साथ किया ये काम... इस बात से चिढ़ गया था आरोपी

Mon, 04 Nov 2024 03:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा में दंपती में डिनर पर झगड़ा हो गया। रेस्टोरेंट में पति ने पत्नी का ऐसा हाल कर दिया कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। महिला का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के सेक्टर-18 के एक रेस्टोरेंट में रविवार रात खाना खाने गये पति-पत्नी के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया। पति अपना आपा खो बैठा। बाहर निकल चाय की दुकान से अदरक काटने वाली चाकू ले आया। फिर पत्नी पर चाकू से कई वार किए। 
विज्ञापन


रेस्टोरेंट के अंदर हुई इस घटना से अफरातफरी मच गई। महिला के पेट पर चाकू से किए गए वार से घाव हुए हैं। इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, यह केस तबस्सुम मूल निवासी बागपत की शिकायत पर दर्ज किया गया है। पुलिस को दी गई शिकायत में तबस्सुम ने बताया है कि कुछ दिनों से उनकी पति उस्मान से अनबन चल रही है। इसको लेकर तबस्सुम ने कई बार पुलिस सहायता के किए यूपी-112 पर कॉल भी किया लेकिन बात आपसी समझौते पर खत्म हो जा रही थी। 
विज्ञापन


रविवार को तबस्सुम अपनी पढ़ाई के दस्तावेज पति से लेने सेक्टर-18 मार्केट आई थी। यहां एक रेस्टोरेंट में दोनों खाने के लिए बैठे। बातों में तबस्सुम ने यह फैसला लिया कि अब वह उस्मान के साथ नहीं रहेगी। 

आरोप है कि इसके बाद उस्मान पास की चाय की दुकान से चाकू ले आया और तबस्सुम पर चाकू से वार करना शुरू कर दिया। पहले गले पर मारा जिसे तबस्सुम ने अपने हाथ से रोका तो चाकू उसके बाएं हाथ की अंगुलियों पर लग गया। 
विज्ञापन

इसके बाद उस्मान ने पेट पर कमर के पास चाकू से कई वार किए। पुलिस का कहना है शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें