फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जन्मदिन की पार्टी में छात्रों के बीच मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
जन्मदिन की पार्टी में छात्रों के बीच मारपीट
विज्ञापन

मिग्सन ट्विन्स सोसाइटी के बाहर हुआ विवाद, नौ छात्र गिरफ्तार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-ईटा-2 स्थित मिग्सन ट्विन्स सोसाइटी के बाहर बुधवार रात जन्मदिन की पार्टी के दौरान कहासुनी में छात्रों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने नौ छात्रों को गिरफ्तार कर शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की है।
जानकारी के मुताबिक, मिग्सन ट्विन्स सोसाइटी में एक छात्र की जन्मदिन की पार्टी थी, जिसमें छात्र ने अपने दोस्त बुलाए थे। पार्टी के दौरान दो दोस्तों के बीच कहासुनी व मारपीट हो गई। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ युवक सड़क पर एक युवक को दौड़ा रहे हैं। युवक के हाथ आने के बाद सभी लोग उस पर लात-घूंसे बरसाने लगते हैं। घटनास्थल के पास एक ईको कार भी खड़ी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ईको गाड़ी में रॉड और डंडे लेकर कुछ युवक पहुंचे और मारपीट करने लगे। पुलिस ने घटना की रात ही पांच छात्रों को गिरफ्तार किया था। बृहस्पतिवार सुबह चार अन्य छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि नौ छात्रों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार चालक को पीटने का वीडियो वायरल

नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र स्थित जीएनआईओटी कॉलेज के बाहर कार चालक से मारपीट का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सड़क पर एक कार खड़ी है। छात्रों का एक गुट कार के पास खड़ा है। करीब 11 सेकेंड के वीडियो में दिख रहा है कि बैग टांगे कई युवक कार में सवार चालक पर लात-घूंसे बरसा रहे हैं। कोतवाली प्रभारी सर्वेश चंद्र का कहना है कि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। घटना की जांच के लिए सीसीटीवी की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें