माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (फियो) की निर्यात-आयात नीति एवं व्यापार संवर्धन समिति की ऑनलाइन बैठक आयोजित हुई। बैठक में आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव बंसल सहित अन्य सदस्य शामिल हुए। राजीव बंसल ने बताया कि इस दौरान व्यापार बढ़ाने से संबंधित नीतिगत विषयों तथा वर्तमान में निर्यातकों की चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। निर्यातकों के लिए व्यवसाय करने में सुगमता बढ़ाने तथा भारत के निर्यात पारिस्थितिकी तंत्र को और अधिक सशक्त बनाने पर मंथन हुआ।