फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कार और बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। शहर में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बाइक और कार चोरी होने की चार मामले सामने आए हैं। पीड़ितों की शिकायत पर संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फेज-1 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के पास से तीन अगस्त की रात जुबैर की नई बाइक चोरी हो गई। जुबैर नया बांस, सेक्टर-15 का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि रात करीब दो से ढाई बजे के बीच सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के पास वह चाय पीने के लिए बाइक से उतरकर गए और जब वापस आए तो उनकी बिना नंबर प्लेट की नई बाइक चोरी हो गई थी। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिशनपुरा स्थित डी-24 के बाहर से सात सितंबर की रात आदित्य की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने रात दस बजे घर के बाहर बाइक खड़ी की थी लेकिन जब सुबह उठ कर देखा तो बाइक वहां नहीं थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में जिला अस्पताल के गेट नंबर-3 के बाहर से 14 सितंबर को जन्मेजय राणा की बाइक चोरी हो गई। वह न्यू अशोक नगर, दिल्ली के रहने वाले हैं। वह डॉक्टर को दिखाने के लिए अस्पताल पहुंचे थे और बाइक फुटपाथ पर खड़ी की थी। वापस लौटे तो बाइक के साथ उसमें रखे कागजात भी नहीं मिले। इसी थाना क्षेत्र में सेक्टर-44 स्थित डीटीसी स्किन क्लीनिक के बाहर से 22 सितंबर की तड़के करीब साढ़े तीन बजे सुमित बिस्वास की स्कॉर्पियो-एन चोरी हो गई। एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर चोरी किए गए वाहनों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें