फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अनिकेत की हत्या मामले में दिल्ली-बुलंदशहर में दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा। आंबेडकर नगर मोहल्ले में अनुसूचित जाति के किशोर की हत्या के मामले में अभी तनाव का माहौल है। मोहल्ले में पुलिस बल तैनात है। पुलिस टीम दबिश देकर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश में रबूपुरा कोतवाली पुलिस समेत पुलिस की पांच टीमें दबिश दे रही हैं। रबूपुरा पुलिस ने अनिकेत हत्याकांड में 7 नामजद व 12-14 अज्ञात युवकों के खिलाफ अनुसूचित जाति एक्ट व हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मामले में कुछ अन्य आरोपी घर से भागे हुए हैं। साथ ही आरोपियों का परिवार भी लापता है। पुलिस की टीमें दिल्ली- एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और बुलंदशहर के ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें