फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बुलेट के नीचे दबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के बिसाहड़ा पुल के समीप तीव्र गति से चल रही बुलेट मोटर साइकिल का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने के चलते बाइक सड़क पर गिर गई। चालक बाइक के नीचे दब गया। बाइक के गर्म साइलेंसर से जल गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि बुलंदशहर के पिलखनवाली गांव निवासी गौरव 28 परिवार के साथ रहते थे। निजी कंपनी में नौकरी करते थे। वह रविवार की रात्रि से गाजियाबाद डासना से बुलेट बाइक पर सवार होकर अपने गांव के लिए जा रहे थे। जब वह दादरी कोतवाली क्षेत्र के एक्सप्रेसवे बिसाहड़ा अंडरपास के समीप पहुंचे। बाइक का संतुलन बिगड़ गया। जिसकी चलते बुलेट सड़क पर गिर गई। गिरने के चलते वह बुलेट के नीचे दब गए। बुलेट के नीचे दबने पर वह वजन अधिक होने पर निकल नहीं सके। साइलेंसर गर्म होने पर वह झुलस गए। उन्होंने हेलमेट भी लगा रखा था। बाइक के गरम साइलेंसर से झुलसने के चलते मौत होने की आशंका है। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें