फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रक व बाइक की टक्कर में पति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। नगर बाइपास पर ट्रक व बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बाइक चालक की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि दिल्ली के पटपड़गंज निवासी तरुण कुमार परिवार के साथ रहते थे। जो हाल में धूम मानिकपुर गांव के समीप पीपी स्टेट कॉलोनी में रह रहे थे। वो अपनी पत्नी पूजा के साथ 28 अक्तूबर को बाइक से दादरी बाजार जा रहे थे। जब वो जीटी रोड नगर बाइपास पर पहुंचे तो ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। जिससे पति-पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में तरुण की मौत हो गई। इस मामले में मृतक के भाई ने ट्रक नंबर के आधार पर कोतवाली में दो सप्ताह बाद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें