- रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र का मामला, आरोपियों की तलाश में पुलिस दे रही है दबिश
संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। रुस्तमपुर गांव के एक खेत में 7 नवंबर देर रात हुई किसान की हत्या के मामले में पुलिस अब तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है।। इससे मेहंदीपुर बांगर गांव निवासी मृतक के परिजन और ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। उनका आरोप है कि पुलिस मामले में ढिलाई बरत रही है। ग्रामीणों को अब देर रात घर से बाहर निकलने में डर लग रहा है। किसान नेता उमेश भाटी ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि थाने से डेढ़ किलोमीटर दूर हत्या होना पुलिस के लिए चुनौती है। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है। पुलिस लगातार अलग-अलग इलाकों में दबिश दे रही है। जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका खुलासा करेगी।