फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भूजल दोहन रोकने को संगठन करेगा भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। जिले में बढ़ते भूजल दोहन के खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने बैठक की। संस्थापक व वरिष्ठ समाजसेवी चौधरी प्रवीण भारतीय ने मंगलवार को नियाना सलेमपुर गांव में आयोजित बैठक में 11 मई से जिला मुख्यालय सूरजपुर परिसर में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने की घोषणा की। उनका आरोप है कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्रों में बिल्डर विकास के नाम पर बड़े पैमाने पर निर्माण कर रहे हैं, जिससे प्राकृतिक जल स्रोत नष्ट हो रहे हैं। संगठन पिछले दो वर्षों से जिलाधिकारी, भूजल विभाग और प्रदेश सरकार से शिकायत करता आ रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बैठक में लोगों ने आंदोलन को समर्थन देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें